छतरपुर

पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान स्कॉर्पियो से तस्करी की जा रही 32 पेटी, 288 लीटर अवैध शराब, स्कोर्पियो कीमत करीब 5 लाख रुपए जप्त कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 80 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान टीकमगढ़ रोड में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान बस स्टैंड के पास पहुंची। संदेह के आधार पर टीकमगढ़ तरफ से आ रही स्कार्पियो वाहन को रोका गया। वाहन में रखी 32 पेटी, मात्रा 288 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये जप्त की गई।

अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी

1. रोहित राजा पिता कृष्ण प्रताप सिंह चौहान निवासी ग्राम पुतरी थाना महाराजपुर

2. रामराजा उर्फ कुंवर जी पिता धर्मेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम बारो थाना बमनौरा को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध थाना भगवा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, अभियुक्त रोहित राजा अवैध हथियार एससी-एसटी अपराध में पूर्व से लिप्त है।  अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, सहायक उप निरीक्षक शिवराम नायक, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक हरि सिंह, ऋषिकेश, राजेश ठाकुर, रोहित घोषी एवं टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button