उत्तरप्रदेश
शाही मस्जिद छानी में मुकम्मल हुईं तरावीह

@उत्तरप्रदेश- अजय कुमार शिवहरे। जनपद हमीरपुर के छानी खुर्द कस्बे के पुरवा मुहल्ले की शाही मस्जिद में 27 वीं तरावीह की रात को कुरान मुकम्मल हुआ. मस्जिद के पेशइमाम कारी मुजाहिद रजा साहब ने तरावीह मुकम्मल कराई जिसके बाद सभी नमाजी भाइयों ने फूल माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया और तोहफे दिए.
रमज़ान के इस पाक महीने में हर शाम रोज़ा इफ़्तार का इंतजाम भी किया जाता है छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुढ़े बुजुर्ग सभी रोज़ा रखते हैं और नमाज़े अता करे।

इस मौके पर मस्जिद के अध्यक्ष मुबारक अली, खजांची मुन्ना खान मंसूरी, उपाध्यक्ष डा0 नईम कुरैशी, सदस्य बाबू मंसूरी, यासीन मंसूरी, हाफिज मुस्ताक शाह, मुमताज मंसूरी, अयूब अली, राजू वारसी आदि लोग मौजूद रहे।




