Uncategorized

नवागत कलेक्टर ग़ज़ल भारद्वाज ने महोबा DM का पदभार ग्रहण किया

उत्तरप्रदेश। महोबा जनपद की नवागत जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज ने आज सांय 07 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2016 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी नवागत जिलाधिकारी इससे पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पद पर कार्यरत रह चुकीं है। जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया।

नवागत जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को दी जा रही सुविधाएं, लाभार्थियों तक शत प्रतिशत पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी, इसके साथ ही जनपद में हो रहे विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण कराया जाएगा। जनपद में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति हेतु विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।





इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button