अनूपपुर

शक्ति की भक्ति में झूम उठे कोयलांचल वासी, महाष्टमी के अवसर पर महाआरती का हुआ विशेष आयोजन

@अनूपपुर- नीरज गुप्ता। चैत नवरात्रि अर्थात शक्ति की आराधना का विशेष पर्व एक ऐसा पर्व जिसमें भक्त आस्था के सागर मे डूब कर मां की भक्ति जप तप सेवा पूरी श्रद्धा के साथ करते हुए मां शेरावाली को प्रसन्न करने में भक्त कोई कसार नहीं छोड़ते हैं ऐसा ही नजार इस समय कोयलांचल नगरी अमलाई मे देखने को मिल रहा है बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में जहां मां अंबे अपने अद्भुत सुंदर रूप में विराजी हैं साथ में शिवजी मारुति नंदन राम दरबार का दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं।

9 दिनों तक चलने वाले उपासना के इस पर्व पर मां अंबे नित्य नए स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रही हैं मंदिर कि साज सज्जा एवं धार्मिक अनुष्ठान मे विशेष योगदान देने वाले राजेश मिश्रा ने बताया कि मां के नौ दिनों में हर दिन विशेष श्रृंगार विशेष पूजा अर्चना के साथ भक्ति का यह सफर आज अष्टमी तक आ पहुंचा है मां की भक्ति में सरोबोर नगर की मातृ शक्ति द्वारा महाष्टमी के अवसर पर महाआरती का विशेष आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संख्या में भक्तगण भक्ति भाव में झूमते दिखे।

महाष्टमी के आयोजन में विशेष रूप से सहयोग देने वाली महिला मंडल की सुषमा केसरवानी सुमन राय अंजू केसरवानी रीना यादव माया गुप्ता सरिका गुप्ता उमा केसरवानी आरती केसरवानी संगीता केसरवानी राधा केसरवानी शिवानी केसरवानी ज्योति शर्मा गुंजन गुप्ता आरती गर्ग मैडम का नाम निशा गुप्ता रश्मि केसरवानी शिल्पा पांडे की भूमिका सराहनी रही।

Related Articles

Back to top button