जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न

महोबा@अखिलेश शिवहरे। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मासिक महाआरती हर माह की भांति इस माह भी अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में दिव्यता पूर्वक संपन्न हुई। महाआरती के शुभारंभ में कु.अंजली व कु. यशोदा ने गुरुवर व माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे लगवाए तत्पश्चात माता भगवती जगदम्बा व परमपूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन दिव्य महाआरती संपन्न हुई।

महाआरती में उपस्थित सभी माँ भक्तों को टीम प्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा जी ने परमपूज्य परमहंस योगीराज सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं को बताया और कहा कि जो भी इन साधना क्रियाओं को अपने जीवन में धारण करता है वह कलिकाल की भयावहता से मुक्त हो जाता है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुनीलदत्त विश्वकर्मा जी ने कहा कि जब हम नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए साधना करते हैं तो वह ज्यादा फलदाई होती है। और जनकल्याण की ओर सतत बढ़ते हैं।हमें हर घर में माँ की ज्योति जलानी है घर घर को नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान बनाना है।

तहसील संगठन के तहसील अध्यक्ष मातादीन सेन जी ने कहा कि जब सद्गुरु की प्राप्ति होती है तो हमारे अंदर अलौकिक क्षमताएं जागृत होती हैं। परमपूज्य गुरुवर श्री ने समाज कल्याण के लिए तीन धाराएं प्रदान की हैं धर्मरक्षा के लिए पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम,राष्ट्ररक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन इन तीनों धाराओं पर चलकर ही आप अपना और आने वाली पीढ़ी का कल्याण कर सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने बताया कि आज समाज नशा मांसाहार जैसी घातक बीमारी से ग्रस्त है अपराध दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं इन सबका मूल कारण नशा है अतः नशा जैसी घातक बीमारी से बचना होगा। और माता भगवती जगदम्बा की साधना को अपनाना होगा।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि हम सभी को परमपूज्य गुरुवर श्री के आदेशों, निर्देशों का पूर्णतः से पालन करना है।घर घर जाकर भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से अवगत कराना है और जनकल्याण हेतु निरंतर आगे बढ़ना है। जनजागरण के कार्यों में अधिक से अधिक गति प्रदान करना है।संचालन बाबूलाल प्रजापति जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। इस अवसर पर रामबाबू श्रीवास, अखिलेश, गोविन्द, राकेश, कुसुम,आशा,सोनू यादव, अनुसुइया, संध्या,पूनम, बलराम,जयकरन, अरविंद, आरती, आदि सैकड़ों माँभक्तों नें माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने कि संकल्प लिया।

(महोबा ब्यूरो अखिलेश शिवहरे)

















