भोपाल
उप मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिरहुला कालोनी रीवा में एक करोड़ रूपये से अधिक लागत से निर्माणाधीन बिरसा मुण्डा सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीबाल के निर्माण तथा सामने के स्थल को समतल करने के निर्देश दिये।



















