पन्ना

जुयें के फड़ पर छापा, 09 जुआरियों को गिरफ्तार, ₹77580 नगदी सहित कुल करीबन 14 लाख रुपये से अधिक का मशरुका किया गया जप्त

#पन्ना- महबूब अली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन का असर अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने एवं जुआ फड़ संचालित करने वाले जुआरियों के विरुद्ध थाना अमानगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तकिया नाला श्मशान घाट के पास कुछ व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से जित हार का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर कि सूचना पर अमानगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दबिश दी जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके से 09 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया साथ हि मौके से एक बिना नम्बर की सेल्टोस कार, एक स्कूटी ,04 मोटर सायकिल एवं 09 मोबाइल फोन सहित ₹77580 नगदी एवं 52 पत्तो की ताश की गड्डी जप्त की गई। मामले मे कुल लगभग ₹14 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना अमानगंज मे संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह आरोपी गिरफ्तार- अश्वनी, शिवम उर्फ मोन्टी, दिलीप, अंकित , कल्लू खान , विक्की खटिक, शिवम उर्फ शुभम सोनी, पप्पू सिंह उर्फ टीकम सिंह परमार ,सप्पू उर्फ सफीक खान , सभी निवासी अमानगंज ₹77,580/- नगदी, 52 ताश के पत्ते, 09 मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹91,000/-) , जुआ खेलने में प्रयुक्त हरा नेट , 01 स्कूटी, 04 मोटर साइकिल एवं 01 कार (कुल कीमत लगभग ₹12,50,000/-)  कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग ₹14,19,110/- का जप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button