पुलिस ने महिला की हत्या का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा- महिला का पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मृतिका का पति दशरथ यादव मारपीट, एससी एसटी अपराध में पूर्व से लिप्त

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी छतरपुर निवासी महिला कोमल यादव की मृत्यु संबंधी सूचना प्राप्त होने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई, जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतिका की मृत्यु गला दबाकर की गई थी। थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, संदेहियों से पूछताछ की गई। एकत्रित साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर मृतिका के पति द्वारा पारिवारिक कलह के चलते योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों को प्लाट का प्रलोभन देकर पत्नी की हत्या करवाना स्पष्ट हुआ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले मृतिका के पति सहित 4 आरोपी
1. मृतिका का पति दशरथ यादव पिता रतिराम यादव निवासी सिंचाई कॉलोनी छतरपुर
2. अर्जुन श्रीवास पिता नंदू श्रीवास निवासी ग्राम बसारी हाल टीपी नगर छतरपुर
3. आशीष विश्वकर्मा पिता देशराज निवासी ग्राम दौनी हाल टीपी नगर छतरपुर
4. आरती पति आशीष विश्वकर्मा निवासी ग्राम दौनी हाल टीपी नगर छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त त्वरित कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन दुबे, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, वीरेंद्र, आरक्षक धीरेंद्र सिंह एवं टीम की भूमिका रही।

















