सागर

झूडा में भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

@गढ़ाकोटा-पीएल पटेल। रहली विधानसभा क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मुख्य अतिथि पंडित गोपाल भार्गव  क्षेत्रीय विधायक के कर कमलों  से किया गया।

ग्राम झूडा में झूडा–रोजेघाट–चौरई मार्ग, झूडा–हरदी मार्ग, चौरई–नरवा हार मार्ग, पड़क्वारी–छोटा चनोआ मार्ग (पुल सहित) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग ₹ 2200 लाख की राशि व्यय की जाएगी। ये परियोजनाएँ न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाएंगे  सरकार का उद्देश्य है कि विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे और हर गाँव प्रगति की मुख्यधारा से जुड़े।

अवसर पर संजय दुबे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत रहली, बसंत यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, भरत चौरसिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गढ़ाकोटा मनोज तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा, देवराज लोधी अध्यक्ष नगर परिषद शाहपुर कुलदीप शर्मा ठेकेदार, विशेष पटेल लिंबरदार, सजरा मंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल रामचरण पटेल संजरा भाजपा कार्यकर्ता ,वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, सरपंच, सचिव, पत्रकार बंधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button