प्रभारी जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी का आदेश बना चर्चा का विषय निलंबित बाबू कों बना दिया सहायक लेखाधिकारी

@सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी व रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर का एक आदेश इस समय जमकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं हो भी क्यों नहीं उन्होंने निलंबित बाबू कों सहायक लेखाधिकारी जो बना दिया हैं।

क्या हैं पूरा मामला-
जानकारी के अनुसार कमिश्नर सागर संभाग सागर के कार्यालय के आदेश क्रमांक 2288/चार- 2/ 2025 दिनांक 09/09/2025 द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक 16560/2025 में पारित आदेशानुसार शिकायतकर्ता राजाराम पटेल तनय नारायण प्रसाद पटेल निवासी वार्ड क्रमांक 14 पटनागंज रहली जिला सागर द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन की जांच हेतू जिला पंचायत के कार्यालय आदेश क्रमांक 3372/ जि.प/स्था/2025 सागर दिनांक 0509/2025 द्वारा जांच दल गठित किया गया जिसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहली के पत्र क्रमांक 2438 दिनांक 16/10/2025 के तहत प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया कदाचार व अनीमिताओं का दोषी पाते हुए प्रदीप कुमार पाठक कों जिला पंचायत के मुख्यकार्यपान अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय के पत्र क्रमांक/ 984/स्थापना/ जि.प/ 2026 सागर दिनांक 07/04/ 2026 के तहत प्रदीप कुमार पाठक कों निलंबन करते हुए निलंबन अवधि में पाठक का मुख्यालय बीना किया गया।

साहब का अजब-गजब आदेश बना चर्चा का विषय-
वहीं मामले में सबसे चौकाने वाला तथ्य तब सामने आया जब जनपद पंचायत रहली जिला सागर के प्रभारी मुख्यकार्यपालन कुलदीप पाराशर द्वारा अपने कार्यालय के आदेश क्रमांक/ज.पं/ 2026/86 रहली दिनांक 08/04/2026 के तहत निलंबित कर्मचारी प्रदीप कुमार पाठक कों सहायक लेखाधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत रहली के पद पर पदस्थ कर दिया।

इनका कहना-
जब इस सारे मामले में शक्ति न्यूज़ संपादक आशुतोष द्विवेदी जी ने प्रभारी जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन कुलदीप पाराशर जी से बात की तो उन्होंने कहा बाबुओं की गलती बताते हुए कहा कि निलंबित अधिकारी की कोई प्रभार नहीं दिया जाएगा नए व्यक्ति को ही प्रभार दिया जाएगा और मै आज ही नया आदेश जारी कर दूसरे बाबू कों प्रभार सौपा दूंगा।

















