उत्तरप्रदेश
कोर्ट के आदेश पर जेल में युवक की मौत मामले में एसओ, जेल अधीक्षक और पुलिसकर्मियों पर हुई 13 माह बाद एफआईआर दर्ज

@उत्तरप्रदेश। प्रदेश के अंबेडकरनगर में महरुआ इलाके के अतरौला निवासी अजय कुमार की जेल में हुई मौत मामले में 13 माह बाद एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसओ व गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा तत्कालीन जेल अधीक्षक और विपक्षी अनिल कुमार पर गैर इरादतन हत्या की धारा पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस विवेचना शुरू करेगी।





