हरियाणा

राज्यपाल आशीम घोष और सीएम सैनी ने लगाए रंग-गुलाल, लोक भवन में धूमधाम से मनाई गई होली

@हरियाणा। प्रदेश के राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष ने चंडीगढ़ स्थित राज्य लोक भवन में धूमधाम से होली मनाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी विशेष रूप से शामिल हुए और उत्सव में शिरकत की।

इस दौरान बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल हुए। आपस में फूल और रंग-गुलाल लगाकर लोगों ने होली का पर्व मनाया। इस दौरान सीएम सैनी के साथ उनकी धर्म पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button