दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दीं शुभकामनाएं, रंग और उत्साह से सराबोर हुई राजधानी दिल्ली

@नई-दिल्ली। रंगों के त्योहार होली के उल्लास में डूबी हुई है। सुबह से ही पूरा शहर रंग-गुलाल की छटा से सराबोर है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। विभिन्न सोसाइटियों और आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया है, जहां लोग मिलकर इस पर्व की खुशियां मना रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी लोगों के साथ होली खेली।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि होली का यह त्योहार दिल्लीवासियों के लिए नई उमंग और विकास की लहर लेकर आएगा। आइए हम सब मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘होली के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह रंगों, प्रेम और सकारात्मकता का त्योहार है। देश और दिल्ली के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button