थाना नौगांव पुलिस ने बस स्टैंड के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 2 दिन के अंदर किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के थाना नौगांव में 3 दिन पूर्व बस स्टैंड के पास से मोटरसाइकिल चोरी संबंधी फरियादी महेश रैकवार निवासी ग्राम गौना करोला थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ की रिपोर्ट पर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे संचालित थे, पुलिस को आसानी हुई। इसी कारण पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान 2.0” के तहत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास महोबा, झांसी, छतरपुर रोड, चौराहों एवं आसपास के क्षेत्र के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एकत्रित साक्ष्य के अनुसार आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी दिनेश रैकवार पिता बंदीराम रैकवार निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर हाल निवास वीरेन्द्र कॉलोनी थाना नौगांव को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स कीमत करीब ₹50000 बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उनि प्रमोद रोहित, सउनि मनमोहन मार्को,आर प्रहलाद पटेल, आशीष सिंह सोलंकी, कृष्णकुमार एवं टीम की भूमिका रही।




