पन्ना

बड़ी ब्रेकिंग: माँ और मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में खुलासा 7 माह बाद आरोपी गिरफ्तार

@पन्ना- महबूब अली। अजयगढ़ थाना के माधोगंज इलाके मे माँ और मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 7 माह बाद खुलासा किया है आरोपी को मैहर जिले से ग्रिफ्तार किया है जिसका नाम इंद्रभान साकेत है चोरी और बुरी नीयत को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था । 5 साल के मासूम बच्चे को हत्यारे ने इस वजह से मारा कि वह हत्यारे को पहचानता था।

जानकारी के अनुसार मामला 17 सितंबर 2025 का है जब 25 वर्षीय सोनू कुशवाहा नाम की महिला व उसके 5 साल के मासूम बेटे की उसके घर पर अज्ञात हत्यारो ने कुरुरता से हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया महिला अपने घर पर ही छोटी सी किराना दुकान चलाती थी हत्यारा सामान लेने आता था महिला का पति पंजाब मे रहकर मजदूरी का कार्य करता था आरोपी दरअसल इंद्रभान साकेत मैहर जिले का रहने वाला है और वह काम के सिलसिले में अजयगढ़ में दुकान लगाता था और जिस मोहल्ले में मृतिका रहती थी उसी मोहल्ले में वह किराए के मकान में रहता था लेकिन बुरी नीयत और चोरी के इरादे से उस रात वह उसके घर घुसा पहले उसने महिला के साथ बलात्कार किया और चिल्लाने पर उसका गला घोटकर हत्या कर दी साथ में लेटे 5 साल के बच्चे का भी गला दबाकर उसे मौत की घाट उतार कर फरार हो गया।

हालांकि अजयगढ़ में हर उस शख्स से और परिवार के सदस्य से कड़ी पूछताछ पुलिस ने की जब भी पुलिस परिवार से पूछताछ करने थाना बुलाती परिवार के लोग पन्ना एसपी को लिखित शिकायती आवेदन देते कि पुलिस जबरन थाना बुलाती है। पुलिस ने बारीकी से दुबारा जांच शुरू कि जिस पर पुलिस को शक था लेकिन आखिरकार 7 माह बाद तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला लेकिन जैसे ही युवक ने अजयगढ़ के किराए के मकान को खाली किया पुलिस को सूचना मिली एस डी ओ पी राजीव सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर इस मामले में जुट गये शक हुआ और तमाम प्रकार के तथ्य और साइबर सेल की मदद ली गई और फिर आरोपी को मैहर से गिरफ्तार किया गया जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और उसे रिमांड में लेने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button