सागर

15 जिलों की जिम्मेदारी लेकिन सवारी सिर्फ साइकिल बनी चर्चा का विषय: सागर के विशेष शाखा SP दिनेश कौशल बने सादगी और फिटनेस की मिसाल

@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। आमतौर पर पुलिस के उच्च अधिकारियों की पहचान हूटर बजाती गाड़ियां, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सरकारी वाहनों के लंबे काफिले से होती है। लेकिन मध्य प्रदेश के सागर में विशेष शाखा (Special Branch) में पदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) दिनेश कौशल ने इस वीआईपी कल्चर से दूर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। करीब 15 जिलों की कानून-व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी संभालने वाले इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का रोजाना साइकिल से सफर करना आज हर किसी के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। रोजाना 25 KM साइकिलिंग: सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवनशैली है।

SP दिनेश कौशल की दिनचर्या अनुशासन और फिटनेस का बेजोड़ उदाहरण है। वे रोज सुबह योग और व्यायाम से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसके बाद वे अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना 20 से 25 किलोमीटर तक साइकिलिंग करते हैं।
खास बात यह है कि वे साइकिल का उपयोग केवल सुबह के वर्कआउट के लिए नहीं करते, बल्कि अपने घर से कार्यालय (ऑफिस) जाने और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भी अक्सर साइकिल से ही निकल पड़ते हैं।

कंधों पर बड़ा प्रशासनिक दायित्व..
दिनेश कौशल वर्तमान में मध्य प्रदेश के एक बड़े हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उनके पास: मुख्य प्रभार- सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जिलों की विशेष शाखा।
अतिरिक्त प्रभार- जबलपुर और बालाघाट जोन के अंतर्गत आने वाले जिले। इतने बड़े और संवेदनशील प्रशासनिक दायित्व के बावजूद, उनका सादगीपूर्ण जीवन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अधिकारी।

दिनेश कौशल मध्य प्रदेश पुलिस के सबसे अनुभवी और सम्मानित अधिकारियों में गिने जाते हैं। जून 2025 में उन्होंने सागर के एसपी (विशेष शाखा) का पदभार संभाला था। अपने 17 वर्षों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने सागर, रीवा, ग्वालियर, दतिया, सिवनी और छिंदवाड़ा जैसे कई चुनौतीपूर्ण जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के कारण उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है।

उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए उन्हें कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है:
1.राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक(अगस्त 2024)
2.राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक (डकैतों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के लिए)
3.केंद्रीय गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक।।

4.मुख्यमंत्री पिस्टल रिवॉर्ड और रुस्तम पिस्टल अवार्ड।।
PM मोदी की अपील को जमीन पर उतारा, समाज को दिया बड़ा संदेश। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक या पर्यावरण-अनुकूल परिवहन अपनाने की अपील की है।

    ऐसे समय में एसपी दिनेश कौशल का यह कदम न केवल प्रधानमंत्री की मुहिम को बल देता है, बल्कि समाज को एक बड़ा संदेश भी देता है। जब इतने जिम्मेदार और बड़े पद पर बैठा अधिकारी खुद साइकिल चलाकर जमीन पर उदाहरण पेश करता है, तो आम जनता पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ना निश्चित है। वे आज के युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ‘फिट इंडिया’ और ‘ग्रीन इंडिया’ के सच्चे ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरे हैं।

    Related Articles

    Back to top button