लोकार्पण: 50 लाख की लागत से बने लाला हरदौल शादी घर का पूर्व मंत्री व विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने किया लोकार्पण

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। नगर के अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्रमांक 23 में धनंजय गुमास्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के निर्देशानुसार तत्वाधान में, श्रीमती संगीता मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पंडित गोपाल भार्गव, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण नगर पालिका परिषद की उपस्थिति में पंडित गोपाल भार्गव पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन वर्तमान विधायक के कर कमलो द्वारा हर्षोल्लासके साथ लाला हरदौल शादी घर का लोकार्पण कराया गया।

इस अवसर पर मनोज तिवारी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा परसोत्तम यादव प्रतिनिधि उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा सुधीर यादव प्रतिनिधि पार्षद अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्रमांक 23 संजय दुबे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत रहली भरत चौरसिया अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा दिशेष लंबरदार मंत्री ग्रामीण भाजपा मंडल गढ़ाकोटा वार्ड क्रमांक 23 नि वासी उपस्थित रहे।






