मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ में लिप्त अपराधियों पर कड़ी निगरानी

पुनः अपराध करने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की दी चेतावनी

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में आज जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ के उत्पादन उपयोग परिवहन भंडारण इत्यादि में पूर्व से लिप्त अपराधियों को थानों में उपस्थित कर आवश्यक समझाइश दी गई। संबंधित स्थान में भ्रमण किया गया। उनके मूवमेंट संबंधी जानकारी एकत्र की गई। कुछ वर्तमान में जेल में निरुद्ध या जिले से बाहर हैं, जिनकी जानकारी भी एकत्रित की गई।

थानों में बुलाए गए अपराधियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे कानून का पालन करें, क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संग्रह, विक्रय, परिवहन, उत्पादन इत्यादि से दूर रहें। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित अपराधियों से शांतिपूर्ण जीवन जीने एवं अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई।

Related Articles

Back to top button