मध्यप्रदेश

हाईवे पर मिला युवक का शव, पेट में चाकू के निशान

मध्यप्रदेश। उज्जैन जिले में स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शनिवार रात नागदा पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। देखने पर ही लग रहा था कि युवक की बेरहमी से हत्याकर गांव बिरियाखेड़ी में शव फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए जब मोबाइल से फोन लगाया तो महिला ने कहा हां वह मेरे पति हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के पेट में दो चाकू लगे हैं, युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी मिली है। इसीलिए इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात स्टेट हाईवे नंबर 17 पर गांव बिरियाखेड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया। घटनास्थल से युवक का टूटा हुआ मोबाइल मिला। फोन से सिम निकालकर अन्य मोबाइल में डालकर काल की गई तो मृतक की पत्नी नफीजा ने काल अटेंड किया।

नफीजा ने मृतक की शिनाख्त अकबर पुत्र साबिर मंसूरी के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि रईस मेवाती निवासी चेतनपुरा, मुश्ताक निवासी महिदपुर रोड और जितेंद्र उसके पति अकबर को प्रताड़ित करते थे। मृतक के पुत्र रफीक ने बताया कि दो फरवरी की रात में रईस ने मेरे पिता के साथ घर पर आकर मारपीट की थी। कुछ दिनों पूर्व मुश्ताक मारपीट करने के लिए बछोड़ा आया था तो दादा साबिर ने छुड़वाया था।

लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद-
बताया जाता है कि रईस, मुश्ताक और अकबर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात में अकबर घर से खाना खाने के बाद एक दो घंटे में आने की बात कहकर गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा।

हत्या का प्रकरण हुआ दर्ज-
जांचकर्ता अधिकारी लालसिंह डोडिया के अनुसार मृतक की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जबकि हाथ की कोहनी, पैर के घुटने, पंजे में गंभीर चोट के निशान मिले। युवक के पेट में दो चाकू के घाव भी नजर आए हैं। इसीलिए हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button