छतरपुरबमीठामध्यप्रदेशसागर संभाग
रेत माफियाओं ने रोड खोद डाली वन विभाग की पहाड़ियों की भूमि खोदकर रेत बनाने का कार्य जारी
गंगवहा से रात्रि में अबैद रेत के ट्रक लोड होते वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत इमलहा से गंगवहा रोड़ की मिट्टी करीब एक किमी की खोदकर मिट्टी की धुलसी पम्पो से कर रेत बनाकर बेची रोड से लगी क्षेत्रीय वन विभाग की कक्ष क्र 650 की भूमि करीब डेढ़ किलोमीटर तक की दस फिट तक गहराई तक मिट्टी खोदकर मिट्टी की धुलाई कर रेत बनाकर रोज रात में गंगवहा से दस बारह ट्रक अबैध रेत के ट्रक लोड होते है।
वन विभाग की पहाड़ियों से मिट्टी की खुदाई में वन विभाग के बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर को खासी कमाई हो रही है। रेत माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक नजर आ रहा है तभी तो मशीनों से वन विभाग की भूमि की मिट्टी खोदकर रेत बनाई जा रही हैं और प्रशासन के अलाधिकार्यो के कानों में खबर नहीं है।
(रिपोर्टर- अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)

















