सतना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व विधायक श्री सिंह को दी श्रद्धांजलि

@सतना। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह के सतना में कचनार ग्राम स्थित निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री यतेन्द्र सिंह, श्री जितेंद्र सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री बालेंद्र गौतम सहित सहित पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button