भोपाल

मिथिलेश शुक्ला बने सागर संभाग के आईजी, नर्मदापुरम जोन के IG मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार

@भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एक आदेश के अनुसार, नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) मिथिलेश शुक्ला , IPS को अब सागर जोन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कदम राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए उठाया है। सागर जोन की IG हिमानी खन्ना की रिटायर होने के कारण सागर जोन का पद खाली था।

Related Articles

Back to top button