मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस द्वारा एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद कर ₹40000 के इनामी 5 चोर किए गए गिरफ्तार

छतरपुर। जिले के थाना खजुराहो क्षेत्र के गांधी चौराहा, केनरा बैंक के पास, चिल्ड्रन पार्क, ग्राम खरोही, पाहिल वाटिका के पास, थाना राज नगर क्षेत्र के तहसील के पास से वर्ष 2024 में एवं माह फरवरी वर्ष 2025 में थाना सटई क्षेत्र के अस्पताल के पास से तथा विगत दिवस थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत विवाह सम्मेलन से मोटरसाइकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट पर संबंधित थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया  क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्र की गयी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश हेतु 40000 रुपये का इनाम उद्घोषित कर पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस टीम द्वारा पृथक पृथक स्थान से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले संदेहियों से पूछताछ की गई, संदेहियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

थाना खजुराहो, सटई, राजनगर क्षेत्र अंतर्गत चोरी करने वाले गिरोह, 1. जाहर सिंह बुंदेला पिता शंकर प्रताप सिंह निवासी ग्राम छतपुरा थाना चंदला जिला छतरपुर, 2. सफीक शेख उर्फ गुड्डू पिता इसराइल शेख निवासी ग्राम छतपुरा थाना चंदला, 3. बाबादीन उर्फ माहेश्वरीदीन साहू पिता देवीदीन निवासी चंदला, 4. बाटू उर्फ सुरेश कुमार साहू पिता बद्री प्रसाद वार्ड नंबर 12 चंदला एवं गौरिहार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले, 5. सूरा उर्फ कृपाल अहिरवार पिता हल्के अहिरवार निवासी कसैया पुरवा चंदला को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

अभियुक्तों के पास से चोरी हुई हीरो होंडा स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, सीडी डीलक्स, पैशन प्रो, बजाज प्लैटिना, टीवीएस स्टार कंपनी की कुल 12 मोटरसाइकिल कीमत करीब 8 लाख रुपए बरामद की गई हैं। छतरपुर पुलिस की त्वरित प्रभावी कार्यवाही से होली पर्व के अवसर पर पीड़ितों के घर मे खुशहाली का माहौल है। पीड़ितों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर एवं खजुराहो प्रभार श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो निरीक्षक सुरभि शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित, चौकी प्रभारी पहरा देवेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी बंसिया उप निरी धर्मेंद्र रोहित, उप निरीक्षक दौलत सिंह, उपनिरी राजकुमार सिंह,  सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह सहायक उप निरीक्षक एसके गर्ग, प्रधान आरक्षक नईम खान जानकी प्रसाद आरक्षक छोटेलाल सौरभ तिवारी राम शंकर सिंह, सोनू यादव, चरन सिंह, जयराम वीरेंद्र बघेल, संदीप पाठक,  शंकर सिंह, महेन्द्र सचान,  शिवम, अमित शर्मा, महिला आरक्षक प्रज्ञा शुक्ला मुस्कान तोमर की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button