मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के अवसर पर छतरपुर पुलिस बैंड ने उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के मैदान एवं महाराजा छत्रसाल चौराहा में दी भावपूर्ण प्रस्तुति

छतरपुर। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की प्रेरणा से राज्य की सभी पुलिस इकाइयों में पुलिस बैंड दल का गठन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.12.24 को ’’मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एंव विजय दिवस” के अवसर पर राज्य के सभी जिलों की पुलिस बैंड पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया।
इसी अनुक्रम में आज “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के अवसर पर दोपहर 1 बजे से पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन की उपस्थिति में पुलिस बैंड दल द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के धुन की प्रस्तुति आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना का संचार करना है। “मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस” के माध्यम से शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी पहल की गई है, जिसमें जनता को राष्ट्रप्रेम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
छतरपुर पुलिस बैंड दल द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के मैदान में छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुति के पश्चात महाराजा छत्रसाल चौराहा पर नगर वासियों के समक्ष अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रगीतों से सुसज्जित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, जन सामान्य के साथ-साथ गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।