डीसेंट इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाई गई स्पोर्ट्स मीट

छतरपुर। डीसेंट इंग्लिश में 2 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन दिनांक 27 व 28 दिसंबर को किया गया। 27 दिसंबर को इन खेलों का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधिका श्री मति मयूरी दुबे के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। स्पोर्ट्स मीट के प्रारंभ में स्कूल के प्रबंधक श्री अशोक दुबे ने सभी प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी जीवन में खेलकूद के महत्व को वर्णित किया। विद्यार्थियों को खेल की शपथ दिलाने के बाद, स्कूल की स्पोर्ट्स कैप्टन वंशिका नापित ने खेल की मशाल को प्रज्वलित किया गया।
मशाल को चारों सदन कप्तानों ने मैदान के चारों ओर दौड़ कर मंच पर लाया गया जहां स्कूल के प्राचार्य ने मशाल को प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए मंच पर आसीन किया। इसी के साथ खेलों का आगाज़ किया गया। इस मीट में 100 मीटर रेस, गोला फेंक, लंबी कूद, कबड्डी, तीन टांग रेस, स्पून रेस, कुर्सी रेस,बोरा रेस, रिले रेस, रिंग रेस, बॉल रेस और अन्य कई खेल कूद आयोजित किए गए। दोनों दिन खेलकूद के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि एवं प्रबंधिका श्रीमती मयूरी दुबे, प्रबंधक श्री अशोक दुबे, प्राचार्य राजीव जैन द्वारा विजेता छात्र व छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और विद्यालय के आर्केस्ट्रा ने शानदार संगीत मय प्रस्तुति दी।मैदान में चारों ओर सदनों के पंडाल लगे थे और फर्स्ट एड कैंप भी लगाया गया था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और इस वादे के साथ कि अगले साल इस कार्यक्रम को वृहद रूप से, अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा, संपन्न किया गया।



