पुलिस परेड ग्राउंड में वैभव और गरिमा के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित पुलिस बैंड प्लाटून सहित 8 टुकड़ियों ने किया सर्वश्रेष्ठ एवं आकर्षक प्रदर्शन

छतरपुर। आज दिनांक 26 जनवरी 2025, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउंड पुलिस लाइन परिसर में भव्य परेड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रीय सलामी हुई, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ एवं वी.आई.पी. वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। हर्ष फायरिंग हुई। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश का वाचन हुआ।
पुलिस प्लाटून बैंड की आकर्षक धुन पर परेड में सम्मिलित सभी 8 टुकड़ियों द्वारा परेड मार्च किया गया। तिरंगा वाले गुब्बारे को आसमान में उड़ाया गया।
परेड मार्च के पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए हुए छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
जिला दंडाधिकारी पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शासन की योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता हेतु झांकियां निकाली गई।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेव, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया बंधु, उपस्थित रहे।
भव्य व गरिमामयी परेड में कमांडर, सहायक कमांडर, प्लाटून कमांडर महिला पुलिस अधिकारी थे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सहायक कमांडर सूबेदार प्रभा सिलावट, महिला प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, जिला बल प्लाटून कमांडर उपनिरीक्षक अंकुर चौबे, सशस्त्र वाहिनी कमांडर एपीसी वीरेंद्र कुमार, होमगार्ड कमांडर पीसी विनीत तिवारी, एनसीसी कमांडर मनोज कुशवाहा एवं एनसीसी महिला प्लाटून कमांडर खुशबू अहिरवार, शौर्य दल महिला बाल विकास प्लाटून कमांडर उमा कुशवाहा के कमांड में परेड का समापन हुआ।