पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 24 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 24 घंटे के अंदर नाबालिक बालिका को दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत समस्त थाना प्रभारी को गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं की शीघ्र पतारशी कर दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.02.2024 को फरियादी निवासी थाना क्षेत्र नौगांव द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी बच्ची उम्र 15 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर लिवा ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर व्यपहृता की तलाश पतारसी संभावित स्थानों में की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार नाबालिक बालिका के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई एवं संबंधित स्थान से 24 घंटे के अंदर दिनांक 16.02.2024 को व्यपहृता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दस्तयाब बालिका से पूछताछ कर कथन लेख किए गए। कथनों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बहला फुसलाकर लिवा ले जाने वाले विधि विरुद्ध बालक उम्र 17 वर्ष की तलाश पतारसी कर अभिरक्षा में लिया गया। विधि विरुद्ध बालक का कृत्य धारा 366,376(1),376(2एन) ताहि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से बाल न्यायालय पेश कर बाल सुधार गृह संप्रेषण गृह दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित की रही महात्वपूर्ण भूमिका-
निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उपनिरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, सउनि सीताराम, प्रआर देवीदास, अरविन्द शर्मा, मनीष त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र, हरदीन बृजलाल, हरेन्द्र, अजय साहू, गजेन्द्र, महिला आरक्षक रीना, सीमा, राधा, उमाराजा की मुख्य भूमिका रही।

















