मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

हवस के पुजारी की घिनौनी करतूत, प्रसाद देने के बहाने दो मासूम बच्चियों से किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश। प्रदेश के छतरपुर जिले में पुजारी की घिनौनी करतूत सामने आई है। जहां दो नाबालिग बच्चियों को प्रसाद देने के बहाने एक पुजारी ने मंदिर के अंदर ले गया और फिर उनके साथ गलत काम किया। बच्चियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुजारी से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चियों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में निर्माणाधीन महाकाल आश्रम के नाम से भोलेनाथ का मंदिर है। आश्रम का पुजारी भागवत शरण दुबे उम्र 60 साल निवासी ऊजरा का रहने वाला है। जो 4 साल से गांव में रहता है। बच्चियां शुक्रवार दोपहर एक घर से दूसरे घर जा रही थी। तभी रास्ते में आश्रम में गई। जहां पुजारी ने प्रसाद देने के बाद बच्चियों के साथ घिनौना काम किया। दोनों बच्चियां चचेरी बहनें हैं जिनकी उम्र 5 और 6 साल है। पुजारी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो बार वो ऐसी हरकत कर चुका है।

Related Articles

Back to top button