Uncategorized

एएसपी ने थाना सिविल लाइन में विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

छतरपुर। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर पुलिस थाना सिविल लाइन में डिसेंट इंग्लिश पब्लिक स्कूल छतरपुर के छात्र- छात्राओं ने अध्यापकों के साथ भ्रमण किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता द्वारा पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। पेड़ लगाना पर्यावरण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। कूड़ा-कचरा हटाने और अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान में भागीदारी करें। ग्रीष्मकालीन मौसम के दृष्टिगत थाना परिसर में नन्हे पशु एवं पक्षियों के जल एवं आहार हेतु अतिरिक्त सकोरे लगाए गए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक रागिनी कटारे, उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित, डिसेंट पब्लिक स्कूल से संचालक अशोक दुबे, प्रधान अध्यापक राजीव जैन, अध्यापक एवं व्यवस्थापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button