Uncategorized

प्राचार्य इंदुनाथ तिवारी के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने मे आयुक्त शिक्षा के काँप रहे हाथ?

भोपाल। मध्यप्रदेश का एक शिक्षक ऐसा भी हैं जिसने अपने सेवा काल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया लेकिन किसी अधिकारी ने कभी भी इस शिक्षक पर कार्यवाही करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाई। जैसे तैसे एक अधिकारी ने हिम्मत जुटाते हुए इदुनाथ तिवारी पर कार्यवाही करते हुए आरोप तय कर कार्यवाही के लिए आयुक्त शिक्षा मध्यप्रदेश शासन भोपाल को अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्र भेजा लेकिन 6 माह से ईमानदार आयुक्त शिक्षा के इंदुनाथ तिवारी के द्वारा किए गये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने में हाथ काँप रहे और उस फाइल पर आज तक आयुक्त शिक्षा ने अपने हस्ताक्षर नहीं किए हैं आखिर क्यों? यह सबकी समझ से परे हैं जबकि आयुक्त शिक्षा की गिनती प्रदेश के सबसे तेजतरार्रत व ईमानदार अधिकारियों में होती हैं फिर फाइल में हस्ताक्षर क्यों नहीं।

वहीं आपको बता दे की इस प्रकरण मे कांग्रेस का जबरजस्त गठजोड़ भी सामने आ रहा हैं वहीं हमारे भोपाल सूत्रों ने बताया की कांग्रेस के एक भार्गव नेता जों भोपाल में अच्छा वर्चस्व रखते हैं उसके चलते भाजपा के ईमानदार मुख्यमंत्री और शासन के ईमानदार अधिकारी भी इंदुनाथ तिवारी के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं कि कहीं कांग्रेस के यह नेता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को न उजागर करने लगे।

आपको बता दू कि सागर जिले अंतर्गत रहली विकाशखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतर्गत हुए एक भ्रष्टाचार की खबर को विगत दिनों से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रमुख सचिव शिक्षा श्री संजय गोयल एवं आयुक्त शिक्षा नें इस पूरे मामले की जांच कर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया था और उसका एक्शन भी देखने को मिलने लगा हैं और विभाग द्वारा इंदुनाथ तिवारी पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर ली गई हैं। वहीं हमारे भोपाल सूत्रों ने बताया की मैडम के दिल्ली से लौटने के बाद इंदुनाथ तिवारी पर कार्यवाही की उम्मीद तो जागी ही थी की इस पूरे मामले में कांग्रेस के नेता की एंट्री हो गई और उन्होंने भ्रष्टाचार करने वाले अपने रिस्तेदार इंदुनाथ तिवारी को बचाने के लिए भोपाल स्तर लाविंग शुरू कर दी और भाजपा के नेता अपनी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करवाने की जगह उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस नेता का साथ देने लगे और कार्यवाही रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे लेकिन विभाग में बैठे ईमानदार अधिकारियों के सामने यह बौने साबित होते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दे की इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकाशखंड रहली को एक भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय आयुक्त को कार्यवाही हेतु लेख किया गया था लेकिन सितंबर 2024 से प्रकरण को आयुक्त शिक्षा के यहां दवाकर रखा गया था लेकिन शक्ति न्यूज़ नें मामले को प्रमुखता से उठाया और यह फाइल पुनः खुल गई।

यहां बताना चाहते हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर की 9 विन्दुओं की जांच कर 3 विन्दुओं पर जांच कर इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर को दोषी पाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जिला सागर द्वारा आपने कार्ययालीन पत्र क्रमांक/ सतर्कता/जांच/2024/7443 सागर दिनांक 24/09/2024 के द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचलनालय मप्र भोपाल को लेख कर जांच में दोषी पाते हुए इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर पर कार्यवाही हेतु लेख किया गया लेकिन आज दिनांक तक आयुक्त के फाइल में हस्ताक्षर होने के बाद भी इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर पर कोई कार्यवाही का आदेश जारी नहीं हो रहा हैं।

वहीं हमारे सागर-गढ़ाकोटा सूत्रों नें बताया कि 2-3 माह बाद इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर का रिटायर्डमेंट हैं जिससे यह कार्यवाही टाली जा सके और इंदुनाथ तिवारी प्राचार्य शासकीय बा.उ.मा.वि गढ़ाकोटा विकासखंड रहली जिला सागर का रिटायर्डमेंट शांति से हो सके। इसके चलते कांग्रेस नेता ने लाविंग शुरू की हैं और भाजपा नेताओं का भी भ्रष्टाचार करने वाले को बचाने में नाम सामने आ रहे इन सभी नामों का खुलासा भी जल्द शक्ति न्यूज़ पूरे तथ्यों के साथ करेगा की इसमें कौन-कौन नेता भाजपा, कांग्रेस के शामिल हैं।

(आशुतोष द्विवेदी संपादक शक्ति न्यूज़)

Related Articles

Back to top button