महर्षि वैदिक जीवन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

मध्यप्रदेश। भोपाल में महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने किया। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे भारत से 144 छात्र एवं शिक्षक भाग ले रहे हैं। लिखित परीक्षा के माध्यम से हजारों विद्यार्थिओं में से इनका चयन किया गया है। उद्घाटन भाषण में ब्रह्मचारी जी ने छात्रों को महर्षि, वैदिक, जीवन और इस प्रशिक्षण के महत्व के विषय में विस्तार से बताया।

गिरीश जी ने छात्रों को आगे आकर उनसे वैश्विक नेतृत्व का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया, जो उन्होंने परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी से प्राप्त किया है और जिसकी इस समय भारत के साथी नागरिकों और वैश्विक नागरिकों के हित में सबसे अधिक आवश्यकता है। गिरीश जी ने कहा, “भारत वैश्विक मार्गदर्शक था, अभी भी वैश्विक मार्गदर्शक है और हमेशा के लिए वैश्विक नेतृत्व सम्हालेगा।

हमें इसके लिए अपना समय और प्रयास समर्पित करने के लिए युवा नेतृत्व की आवश्यकता है। हमें इतिहास, 1000 साल की दासता से सबक लेना होगा और भारत में अभी भी दास मानसिकता के लोग हैं जो दासता को पसंद करते हैं और भारत को फिर से दास बनाना चाहते हैं। हमें सतर्क, सावधान और होशिआर रहने की आवश्यकता है और हमें उनके इरादे और योजना से लड़ने की आवश्यकता है।

हमें सुनिश्चित करना है कि हमारी भारत माता और भारतीय सुरक्षित, संरक्षित और अजेय रहैं। हम ऐसा कर सकते हैं और हमें ये करना है”। छात्रों ने इस नेक कार्य में भाग लेने में गहरी रुचि दिखाई। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर भुवनेश शर्मा जी ने वैदिक ज्ञान विज्ञान पर आधारित जीवन शैली की शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। एमवीएम स्कूल समूह के संचार एवं जनसंपर्क निदेशक श्री वी. आर. खरे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं।


