मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा

गढाकोटा। भारतीय सेना के सम्मान में गढाकोटा में शनिवार को रहली विधानसभा के विधायक गोपाल भार्गव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना को लेकर बड़ी संख्या में शहर और आसपास के इलाके के लोगों हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा शाम 6 बजे बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकलती हुई ।वापिस बस स्टैंड पहुंची। जहां भारत माता की आरती के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।अमर शहीद चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। नगर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा को लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। यात्रा में और सभी वर्ग के लोगों ने एकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया।

बस स्टैंड पर आयोजित सभा को , मनोज तिवारी, बसंत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष देवराज लोधी ,,दिनेश लहरिया, बसंत यादव, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता तिवारी, उपाध्यक्ष फूलवती यादव, सुरेश कपस्या जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, संजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, महेश कोरी,,हरीश चौरसिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जमीन कुरैशी , इंद्रजीत चौहान,सहित पार्षदगण एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button