मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर छतरपुर पुलिस द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन- पुलिस लाइन व थाना चौकी परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

छतरपुर। दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर जिले के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड सहित समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग शिविर में सहभागिता की और विभिन्न योगासन कर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को आवश्यक बताया।

इस आयोजन के माध्यम से छतरपुर पुलिस ने जिलेवासियों को संदेश दिया कि योग न केवल एक अभ्यास है, बल्कि यह एक स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।


















