पुलिस ने ग्राम मड़देवरा में हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर। जिले के थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़देवरा में दो दिन पूर्व फरियादी पीड़ित मनीष यादव से दुकान के पास विजय यादव द्वारा विवाद कर अवैध हथियार कट्टे से फायर एवं चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास संबंधी रिपोर्ट पर थाना बक्सवाहा में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़ित उपचाररत है।

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी विजय यादव पिता नारायण प्रसाद यादव निवासी ग्राम मड़देवरा को दबिश देकर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का कट्टा, कारतूस एवं धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी मारपीट एससी-एसटी जैसे तीन अपराधों में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा निरीक्षक सुनीता बिंदुआ, उपनिरीक्षक महेश पांडेय, आरक्षक आशीष, अशोक, दीपक की भूमिका रही।

















