मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं खुशी से झूम उठी

गढ़ाकोटा। प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में अध्यनरत स्कूली छात्राओं को सुविधा के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण की योजना चलाई जा रही है। इसी क्रम में 24 /12/ 2024 दिन मंगलवार को रहली विधानसभा विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने विधानसभा अंतर्गत छुल्ला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक रहली विधानसभा क्षेत्र पंडित गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाली छात्राओं को सरकारी स्कूलों से जोड़ने और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना वर्ष 2015 में प्रारंभ की थी।

सरकार की मंशा थी कि दूरदराज के इलाकों की जो छात्राएं स्कूल से दूरी की वजह से विद्यालय नहीं पहुंच सकती या जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण स्कूल आने-जाने में दिक्कतें होती हों, उन छात्राओं को साइकिल उपलब्ध करवाई जाए, ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार स्कूली शिक्षा मे उत्कृष्ट शिक्षा की दिशा में काम कर रही है। स्कूली बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है मिड डे मील, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण से लेकर अन्य शासकीय योजनाएं विद्यार्थियों के हितों के लिए चलाई जा रही है।

इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 2024-25 में प्रदेश में नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना में 4 लाख 50 हजार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है। साइकिलें पाकर छात्राएं ख़ुशी से झूम उठी और सरकार का धन्यवाद किया l छात्राओं का कहना था कि साइकिल मिलने से हमें बहुत फायदा होगा। समय पर शाला पहुंच सकेंगे साथ की अन्य कार्य के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button