मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर को प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में सम्मानित होने पर दी बधाई

केले के उत्पादन- व्यापार और प्रसंस्करण के लिए मिला सम्मान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर जिले को “एक जिला-एक उत्पाद” में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कारों में ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड-2023’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिये यह उपलब्धि हम सभी को एक नई ऊर्जा से भरने वाली है, बुरहानपुर ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है, नए साल में यह विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कामना की कि मध्यप्रदेश आगे भी इसी तरह उपलब्धियां हासिल करेगा। राज्य सरकार सदैव इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button