थाना सिविल लाइन पुलिस ने गल्ला मंडी सटई रोड से अवैध पिस्टल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी दिलीप उर्फ दीपू जाटव हत्या का प्रयास, बलवा, चोरी, अवैध हथियार, आबकारी जैसे एक दर्जन अपराधों में पूर्व से लिप्त
@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

विगत दिनों में छतरपुर जिले में करीब 480 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है। थाना सिविल लाइन पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान गल्ला मंडी सटई रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घेराबंदी कर संदेही को रोका गया, तलाशी लेने पर अवैध पिस्टल कीमत करीब ₹35000 बरामद की गई।

आरोपी दिलीप उर्फ दीपू जाटव पिता हरि जाटव, निवासी छुई खदान के पास वार्ड नंबर 32, छतरपुर को गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवेश तिवारी, आरक्षक पहाड़ सिंह, अरविंद सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।




