छतरपुर

जगराम प्रजापति माध्यमिक शिक्षक मरगुवा को जेडी सागर ने किया निलंबित

वायरल वीडियो में स्कूल में सोते हुए पाए जाने पर हुई कार्यवाही

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर के 24 अक्टूबर 2025 के पत्रानुसार जगराम प्रजापति माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला मरगुवा जिला छतरपुर शाला में सोते हुए नजर आने पर उक्त वायरल वीडियो से विभाग की छवि धूमिल एवं समाज में गलत संदेश प्रतिपादित हुआ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच दल नियुक्ति की जाकर जांच प्रतिवेदन अनुसार वायरल वीडियो प्रमाणित पाये जाने तथा शिक्षकीय पदीय दायित्त्वों के निर्वहन में अनुशासनाहीनता बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।
उक्त अनुक्रम में म.प्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुरूप प्रदत्त शाक्तियों के अधीन, म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत
लोक शिक्षण संचालक सागर एस.पी. बिसेन ने जगराम प्रजापति माध्यमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला मरगुवा जिला छतरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में जगराम प्रजापति माध्यमिक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी ईशानगर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में जगराम प्रजापति को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Related Articles

Back to top button