बसंत पंचमी और भगवान भोलेनाथ जी के लग्नोत्सव पर सुबह अब तक 50 हजार भक्तों ने किए दर्शन, पुलिस प्रशासन मौजूद

@दमोह-शिवलाल चढ़ार। बसंत पंचमी श्री जागेश्वर नाथ जी के पावन लग्नोत्सव के शुभ अवसर पर देव श्री जागेश्वर धाम, बांदकपुर में भगवान श्री जागेश्वर नाथ जी का पावन लग्नोत्सव बड़े श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है.आज प्रातःकाल के इस दिव्य दर्शन व मंगलमय वातावरण के साथ भगवान भोलेनाथ जी के जयकारे लग रहे हैं। मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि पक खुलते ही लगभग 50 हजार भक्तो ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर लिए हैं.सीसीटीवी से निगरानी बनाई जा रही है।

कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एएसपी सुजीत सिंह, एसडीओपी प्रिया सिंधी,टीआई धर्मेद्र उपाध्याय,यातायात दलबीर सिंह मार्को,टीआई रावेंद्र बागरी, ब्रजेश पांडे,केरवना शिवनारायण यादव,बीएस हजारी,गोपाल सिंह,राजेंद्र मिश्रा,वंदना गौर सहित पुलिस बल, मेडीकल टीम मौजूद।
तहसीलदार प्रीतम सिंह,रघुनंदन चतुर्वेदी,राजस्व विभाग आरआई अभिषेक जैन व पटवारी आशीष साहु, श्री गोस्वामी से सहित राजस्व विभाग मौजूद।



















