छतरपुर

सामुदायिक प्रशिक्षण केन्‍द्र महिलाओं के कौशल को निखारने का महत्‍वपूर्ण मंच: छतरपुर विधायक ललिता यादव

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन सीटीसी का वर्चुअली किया शुभारंभ

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 36 जिलों में नवीन स्थापित सामुदायिक प्रशिक्षण केंन्द्रो का वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से उद्घाटन किया।

वहीं छतरपुर जिला मुख्यालय पर छतरपुर विधायक ललिता यादव ने म.प्र. डे-राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छतरपुर मे बच्चा जेल पास नवीन सामुदायिक प्रशिक्षण केन्‍द्र का फीता काटकर शुभारम्‍भ किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष पार्वती राजपूत, सीईओ नम: शिवाय अरजरिया उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में विधायक ललिता यादव ने कहा कि यह केन्‍द्र स्‍वसहायता समूहों व उनके सदस्‍यों को रोजगार व अजीविका के नवीन अवसर प्रदान करने के उद्देश्‍य से किया गया है। हमारी स्‍व सहायता समूह की दीदीयां आजीविका के  साथ साथ सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र मे भी आगे बढ़ रही हैं। सरकार की मंशा है कि हर महिला माह में कम से कम दस हज़ार रुपए कमाए और लखपति कहलाए। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में अतिरिक्त शौचालय एवं बाथरूम का विधायक निधि से निर्माण कराने की घोषणा भी की।
 
जिला पंचायत सीईओ ने अपने उद्बोधन में मतदान दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी दीदीयों को पढ़ लिख कर साक्षर बनने हेतु प्रोत्साहित किया। इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से समूहों की महिलाओं को कौशल विकास, समूह संचालन एवं प्रबंधन, आजीविका विकास सहित विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे और उनकी आजीविका समृद्ध करने में सहायता की जाएगी।
 
जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम ने बताया प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मिशन द्वारा 8.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। प्रशिक्षण केंद्र में आवासीय और गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। केवल 534 रु. प्रतिदिन में प्रतिभागियों को चाय नास्ता, दो समय का भोजन, एलईडी, प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्‍य अतिथियों का आभार व्‍यक्‍त करते हुये आजीविका मिशन के बारे में विस्‍तार पूर्वक बताया गया। साथ ही बताया गया कि सामुदायिक केंद्र संचालित होने से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी जीवन शैली में सकारात्‍मक बदलाव होगा।

कार्यक्रम मे उपस्थित अखिलेश प्रजापति जिला प्रबंधक वन्‍दना जैन सहायक जिला प्रबंधक, नरेन्‍द्र व्‍यास विकासखण्‍ड प्रबंधक, लीना गुप्‍ता, सुरभि अग्रवाल, रूचि मिश्रा, दीपक मिश्रा, दीपमाला रिछारिया उन्‍नति संकुल स्‍तरीय संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button