पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
@सिंगरौली। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण उपरांत उन्होंने तिरंगे को सलामी दी तथा कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी यातायात दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, उप निरीक्षक पवन सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





















