छतरपुर
पत्रकार शिवेंद्र शुक्ला के पूज्य पिता जी पूर्व प्राचार्य श्री भगवान दास शुक्ला का निधन

छतरपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र शुक्ला जी के पूज्य पिता श्री एवं पूर्व प्राचार्य श्री भगवान दास शुक्ला का शनिवार की सुबह 11 बजे 74 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे विगत एक वर्ष से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे महोबा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

श्री शुक्ला एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षाविद् रहे जिन्होंने विद्या भारती के अंतर्गत संचालित होने वाले सरस्वती विद्या मंदिरों में अनेक वर्षों तक अनेक जिलों में सेवाएं दी। वर्तमान में वे नौगांव रोड स्थित पेप्टेक टाउन में निवास में अपने पुत्र और परिवार के साथ निवास कर रहे थे। उनके अनायास इस दुनिया से चले जाने के कारण छतरपुर के पत्रकार जगत और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

















