पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुकान से चोरी करने वाले चोर को महरौनी जिला ललितपुर से किया गिरफ्तार

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग अंतर्गत कस्बा घुवारा के गल्ला व्यापारी अभिषेक उर्फ राजू जैन की दुकान से चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। ।

घटनास्थल पर कैमरे संचालित थे, पुलिस को आसानी हुई। इसी कारण पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के तहत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र व मार्ग के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए।

पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। महरौनी जिला ललितपुर एवं थाना भगवा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आरोपी मल्लू उर्फ मलखान पिता नाथूराम कुशवाहा निवासी ग्राम खिरिया थाना महरौनी को महरौनी जिला ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से चोरी की गई नगद राशि एवं आरोपी का बिना सिम मोबाइल बरामद किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि गल्ला व्यापारी के दुकान के बाहर जाने पर मौका देखते हुए काउंटर से पैसे निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बिना सिम के मोबाइल से व्यस्तता दिखाने के लिए दिखावटी बात कर रहा था। आरोपी अवैध हथियार, जुआ जैसे 5 से अधिक अपराधों में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बमनोरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, सउनि शिवराम नायक, आरक्षक राजेश, रोहित, विजय, दीपक, ऋषिकेश एवं टीम की भूमिका रही।




