छतरपुर

बड़ी खबर: जिला दण्डाधिकारी ने 3 जिला बदर के प्रकरणों में की बड़ी कार्यवाही

संतोष रैकवार, कैलाश यादव और अरबाज खान पर थाना हाजिरी एवं बंधपत्र की कार्रवाई, हफ्ते में दो बार थाने में देनी होगी हाजिरी

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिला दण्डाधिकारी पार्थ जैसवाल ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 2 मार्च 2026 को 3 जिला बदर के प्रकरणों में तीन अनावेदकों के विरूद्ध म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1) के अंतर्गत थाना हाजिरी देने की कार्यवाही की है।

जिला दण्डाधिकारी श्री जैसवाल ने अनावेदक संतोष रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुसमा थाना महाराजपुर, कैलाश यादव तनय रामनाथ यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम कुई थाना बकस्वाहा और अरबाज खान पिता लियाकत खान उम्र 21 साल निवासी अनगढ़ पहाड़िया थाना सिविल लाइन छतरपुर को संबंधित थाने में हफ्ते में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आगामी एक वर्ष तक थाना हाजिरी देने एवं 10 हजार का सक्षम जमानतदार एवं इतनी ही राशि का बंधपत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button