आलेख एवं विचार

जब तक समाज नशामुक्त नहीं हों जाता तब तक उसका नैतिक विकास संभव नहीं: बहन पूजा शुक्ला जी

@डेस्क न्यूज- आशुतोष द्विवेदी। भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रम रत्न बहन पूजा शुक्ला जी नें सभा कों संबोधित करते हुए एक अच्छी बात कही की जब तक समाज नशामुक्त नहीं हों जाता तब तक उसका नैतिक विकास संभव नहीं हैं। कर्म ही मनुष्य का भविष्य तय करता हैं। जैसा आपका कर्म होगा, वैसा आपको फल मिलेगा और वैसा ही आपका भविष्य होगा। यह निर्विवादरूप से सत्य हैं कि अच्छे कर्मों का फल सदैव अच्छा ही होता हैं और बुरे कर्मों का फल सदैव बुरा ही होता हैं।

आज समाज में तथाकथित अनेक कथवाचक लोगों का भविष्य बताने का दावा करते हैं, जबकि उन कथवाचकों का भविष्य स्वयं अंधकारमय हैं। उनके द्वारा लोगों कों टोटकों और बनावटी चमत्कारों से भ्रर्मित करके रखा गया हैं। जिन कथावाचकों में स्वयं का भविष्य जानने की पात्रता नहीं हैं, आश्चर्य हैं कि वे समाज का भविष्य बता रहे हैं।

भगवती मानव कल्याण संगठन सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन पर कर्तव्यकर्म करते हुए समाज कों नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान और चेतनवान् बनाने के साथ ही धर्मरक्षा, राष्टरक्षा और मानवता की सेवा के लिए सतत प्रेरित कर रहा हैं, क्योंकि जब तक समाज नशामुक्त नहीं हों जाता, तब तक उसका अध्यात्मिक, भौतिक व नैतिक विकास संभव नहीं हैं।

बहन पूजा शुक्ला जी नें आगे कहा अनीति-अन्याय-अधर्म करके उपार्जन न करें क्योंकि यह धन आपके और आपके परिवार के पतन का कारण बन सकता हैं। परिवार के संचालन के लिए धन कमाना भी जरुरी हैं, लेकिन नियमानुकूल कर्म करके धनार्जन करें और यही धन आपको सुख- शांति प्रदान कर सकता हैं।

Related Articles

Back to top button