मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

खाद के कालाबाजारियों पर छतरपुर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 2 हजार बोरी खाद जप्त, FIR सुनिश्चित

कलेक्टर की किसानों के प्रति संवेदनशीलता के चलते जिले भर के खाद कलाबाजारियों और माफियाओं में हड़कंप, ज्यादातर ने बंद की अपनी अवैध दुकानें

मध्यप्रदेश। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने खाद की अवैध कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छतरपुर के ईशानगर कस्बे में 2 गोदामों से 2000 बोरी अवैध रूप से भंडारण किया गया खाद प्रशासन ने जप्त किया है।

कलेक्टर ने सख्त कदम उठाते हुए खाद की कालाबाजारी करने वाले इन खाद माफियाओ के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है , किसानों को मिलने वाला खाद का अवैध भंडारण करने वाले इन कलाबाजारियों व्यापारियों के ऊपर अब FIR दर्ज की जाएगी। इन गोदामो में DAP, यूरिया, SSP खाद का भंडारण इतना अधिक था कि आज दिन भर चली कार्रवाई के बावजूद रात होते-होते भी पूरा खाद्य प्रशासन ने जप्त नहीं कर पाया है।

दरअसल कलेक्टर को शिकायत मिलने के बाद एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने वहां छापा मारा और गोदाम पर भारी संख्या में खाद की बोरियों को रखा पाया गए लेकिन उनके साथ उनके भंडारण की अनुमति या कोई वैधानिक दस्तावेज न मिलने की वजह से इस पूरे स्टॉक को सीज कर दिया गया और इस मामले में 2 व्यापारियों को आरोपी बनाया जा रहा है। जप्त खाद को वहां से ट्रैकों के माध्यम से सरकारी वेयरहाउस में ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button