खेत तालाबों की न्यून प्रगति वाले सेक्टरों में लेबर बढ़ाकर कार्य में प्रगति बढ़ाएं: कलेक्टर पार्थ जायसवाल

पंचायतों व सेक्टरों के कार्यों में खराब प्रगति पर उपयंत्री की 3-3 दिवस की वेतन काटने के निर्देश, सहायक यंत्री की 1 वेतन वृद्धि रोकने के संबंध में नोटिस, रेवना पंचायत सचिव के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश
@छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने वीसी के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के जनपदों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के खेत तालाबों व वाटर कन्जर्वेशन के कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले सेक्टरों में लेवर बढ़ाकर कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने खेत तालाबों के कार्यों में खराब प्रगति, कम लेवर लगाने पर नौगांव सेक्टर के उपयंत्री रामप्रकाश गुप्ता व स्माईल खान की 3-3 दिवस की वेतन काटने एवं छतरपुर सहायक यंत्री की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए एवं गौरिहार की रेवना पंचायत में सचिव के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बड़ामलहरा में उपयंत्री राजेश श्रीवास्तव की 3 दिवस की वेतन काटने व सहायक यंत्री की 1 वेतन वृद्धि रोकने संबंधी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सेक्टर व पंचायतों में जनपद सीईओ व सहायक यंत्री को सचिवों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि जल संवर्धन के कार्यों में स्वीकृत राशि के विरूद्ध व्यय राशि बढ़ाएं और लेबर बढ़ाकर व मटेरियल के बिल फीड कर कार्याें की पूर्णता प्राप्त करें।




