प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे मथुरा, देंगे कई सौगात

उत्तरप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद तीर्थनगरी मथुरा आने वाले हैं। यहां सबसे पहले पीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शाम चार बजे पूजन-दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से 4.30 बजे ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है।
सांसद हेमा मालिनी ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंची-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सांसद हेमा मालिनी मथुरा पहुंचेंगी। सांसद ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई है। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी गाड़ी को भी चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद-
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को नजरबंद किया है। दरअसल कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का विरोध करने का ऐलान किया था। इसलिए सुरक्षाकर्मी किसी भी प्रकार के रिश्क से बचने के लिए उन्हें नजरबंद किया है।