मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

किसान मोर्चा जोड़ेगा 10 लाख नए कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने किया वर्चुअली सम्बोधित

लोकसभा चुनाव जीतने में किसान मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका - वी डी शर्मा, सदस्यता अभियान को सफल बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी - सांसद दर्शन सिंह चौधरी

छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन छतरपुर में हुआ l बैठक से पूर्व छतरपुर जिला अध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा के नेतृत्व में किसान मोर्चे ने भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शांति पूर्वक पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ शहर में निकली, जिसमें पूरे संभाग के किसान मोर्चा कार्यकर्ता सहित आम जनमानस भी जुड़ा।

बैठक को वर्चुअल रूप से प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी ने संबोधित किया, संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा प्रभावी रूप से काम करने वाला मोर्चा है, मुझे यकीन है जिस प्रकार भाई दर्शन सिंह चौधरी के नेत्तृत्व में लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में सभी सीटे जीतने में किसान मोर्चे ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ठीक उसी प्रकार सदस्यता अभियान को भी किसान मोर्चा प्रभावी रूप से पूर्ण करेगा।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने लोकसभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके लिए आपको आभार और जीत की शुभकामनाएं। भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है हमारा विचार राष्ट्रवाद का विचार है, ऐसी कोई भी ताकत जो राष्ट्र विरोध में काम करेगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है, पहले मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था लेकिन हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश बीमारू से विकसित प्रदेश बना अब आगे हम मध्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाएंगे।

अन्नदाता को ऊर्जादाता बनायेंगे, प्रत्येक खेत में सौर ऊर्जा के माध्यम से अन्नदाता को बिजली में आत्मनिर्भर बनाएंगे, किसानों की स्थाई आय हमारे ज्ञापन की मांग हुआ करते थे इसे पूरा किसी ने किया है तो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया है। अब मोदी जी ने लालकिले से आह्वान किया है कि देश में 1 लाख गैर राजनीतिक परिवार से ऐसे युवा जिनके रिश्तेदार नातेदार परिवार वाले राजनीति में न हो ऐसे युवाओं को आगे लाना है, हम पूरी ताकत के साथ जुट जाए और संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाए, सदस्यता अभियान में किसान मोर्चा 15 लाख नए कार्यकर्ता संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता का लक्ष्य पूरा करते हुए हम किसान मोर्चे को और ताकतवर बनाएंगे यही हमारा लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button