भोपाल

विकसित और स्वस्थ भारत के निर्माण में भूमिका निर्वहन का लें प्रण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, प्रदेशवासियों को दी 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का यह पावन अवसर हमें हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान, संघर्ष और समर्पण का स्मरण कराता है। साथ ही, संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने भारत को एक सशक्त, लोकतांत्रिक और समावेशी राष्ट्र के रूप में दिशा दी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली विरासत को पुनः प्राप्त करते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है और विश्वगुरु बनने की दिशा में दृढ़ कदम बढ़ा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हम सब के लिए ख़ुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा है। अधोसंरचना का तेज गति से विकास हो रहा है। विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

वर्ष-2047 तक भारत विश्व का नेतृत्व करे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। हम सभी पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों। प्राकृतिक खेती को अपनायें। जिससे ज़मीन का स्वास्थ्य भी ठीक होगा और उत्पन्न अनाज से सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। हम सभी प्रण लें कि हम विकसित और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ समृद्ध भारत विरासत में देंगे।

Related Articles

Back to top button